Raebareli Baby Kidnapping Case: रायबरेली में कलेजे के टुकड़े को चुराने वाले पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने मासूम को खोज निकाला
Raebareli News: भदोखर पुलिस ने अस्पताल से बच्चा चोरी करने वाले दंपत्ति समेत तीन को गिरफ्तार किया. 13 साल से बेऔलाद वर्षा ने ममता की आड़ में अपहरण की साजिश रची थी. सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों को दबोचकर मासूम को सकुशल मां की गोद में पहुंचाया.
ADVERTISEMENT

Raebareli police arrest couple and aide in 3-month-old baby kidnapping case recover child within 24 hours
Raebareli News: कहते हैं कि ममता निस्वार्थ होती है, लेकिन रायबरेली में ममता का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया. अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार कर रही एक बेबस मां की आंखों में धूल झोंककर उसका 3 महीने का कलेजा चुराने वाली दो महिलाओं और उनके साथी को भदोखर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर उसकी मां की गोद सूनी होने से बचा ली.