लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी के इन 16 जिलों में आंधी-पानी का 'येलो अलर्ट'... 50 KM की रफ्तार से आएगा बवंडर, गिर सकती है बिजली

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में 9 मई को 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने 9 मई को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 'झोंकेदार' हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है. विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रयागराज से लेकर गोरखपुर तक मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा.