UP Election 2027: अतरौलिया में ओपी राजभर के चुनाव लड़ने के ऐलान पर लोगों ने ये क्या कह दिया
ADVERTISEMENT
ओम प्रकाश राजभर ने अतौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इस फैसले ने आजमगढ़ में राजनीति की हलचल बढ़ा दी है. जातिगत समीकरण और गठबंधन इस चुनाव की कुंजी हैं.
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट अभी से तेज हो गई है. सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट से खुद चुनाव लड़ने और दीदारगंज से अपने बेटे को मैदान में उतारने के ऐलान ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है. अतरौलिया जो पारंपरिक रूप से समाजवादी पार्टी का अभेद्य किला माना जाता है वहां की जनता अब राजभर के इस दांव पर खुलकर अपनी राय रख रही है.