लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश ने पढ़ा अल्लामा इकबाल का शेर, तो पलट कर राजा भैया ने कहा- आधा अधूरा नहीं पूरा कहिए

ADVERTISEMENT

जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूपी विधानसभा में शनिवार को खुलकर अपनी बात रखी.

social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूपी विधानसभा में शनिवार को खुलकर अपनी बात रखी. सदन में राजा भैया ने कहा कि अल्लामा इकबाल पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कहा था कि हिंदू और मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते. पाकिस्तान के वैचारिक पिता, जिन्होंने कहा कि अलग देश चाहिए. जिन्ना को रास्ता बताने वाले उकसाने वाले और पाकिस्तान के पक्ष में हिंदुस्तान के मुसलमानों ने वोट किया, जिसमें 98 परसेंट लोगों ने कहा कि हिंदू और मुसलमान एक साथ नहीं रह सकते. इस बात को लेकर बंटवारा हुआ. सारे जहां से अच्छा जो कविता सुनाई वो अधूरा है.