अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को घेरा, बोले- पुलिस ने रोके वोट, बंगाल की तरह यूपी में भी जनता देगी जवाब
ADVERTISEMENT
Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा पर चुनावों में धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने वोट रोके और आयोग ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हालिया उपचुनावों (बी-इलेक्शन) में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान पुलिस और प्रशासन ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया. अखिलेश ने कहा कि शिकायतें करने के बावजूद चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया, जिससे उसकी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
