लेटेस्ट न्यूज़

विधान परिषद में मौर्य Vs मौर्य! केशव मौर्य ने सपा को स्लोगन सुनाया तो स्वामी प्रसाद ने…

UP Political News: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में जहां विपक्ष सरकार पर हमलावर है, वहीं सरकार की ओर से दूसरे ही दिन मुख्य विपक्षी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में जहां विपक्ष सरकार पर हमलावर है, वहीं सरकार की ओर से दूसरे ही दिन मुख्य विपक्षी पार्टी को जवाब भी दिया गया. विधानसभा में मुख्यमंत्री और नेता सदन सीएम योगी ने आगे बढ़ कर सपा प्रमुख और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को जवाब दिया तो, विधान परिषद में ‘मौर्य Vs मौर्य‘ देखने को मिला. यहां उपमुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा से पाला बदलकर सपा खेमे का चेहरा बन चुके स्वामी प्रसाद मौर्य ने मोर्चा संभाला.