Mood kya hai Ayodhya: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा क्या बदल देगा अयोध्या का सियासी माहौल? पत्रकारों ने बता दिया
Mood kya hai Ayodhya: यूपी Tak के 'मूड क्या है' शो में अयोध्या की पांचों विधानसभा सीटों का चुनावी विश्लेषण किया गया. पत्रकारों ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद, मुआवजा, जातीय समीकरण, स्थानीय मुद्दों और 2027 चुनाव में जनता के बदलते मूड पर अपनी राय रखी.
ADVERTISEMENT

Mood kya hai Ayodhya
Mood kya hai Ayodhya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही अयोध्या की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. राम मंदिर में चढ़ावा और दान चोरी के मामले को विपक्ष द्वारा लगातार मुद्दा बनाए जाने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या इसका असर 2027 के चुनाव पर पड़ेगा? यूपी Tak की सीरीज 'मूड क्या है' शो में अयोध्या के पत्रकारों ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों (अयोध्या, रुदौली, बीकापुर, मिल्कीपुर और गोसाईगंज) के सियासी समीकरणों और जनता के मूड पर खुलकर चर्चा की. पत्रकारों का मानना है कि चढ़ावा गबन का मामला और विकास के नाम पर मुआवजे की अनदेखी जैसे मुद्दे अंतिम पायदान पर खड़े मतदाताओं तक पहुंचे हैं जो सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं.
