धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली शर्त सरकार ने मानी या नहीं? CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कर दिया क्लियर
नीट परीक्षा विवाद को लेकर CJP प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर तीन प्रमुख मांगें रखीं. इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा और छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग शामिल है.
ADVERTISEMENT

नीट परीक्षा को लेकर छिड़ा संग्राम अब दिल्ली के गलियारों से निकलकर सीधे सरकार की चौखट तक पहुंच चुका है. विरोध की गूंज इतनी तेज थी कि आखिरकार केंद्रीय मंत्रियों को प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों के साथ मेज पर बैठना पड़ा.
