क्या राज्यसभा चुनाव में तय हो जाएगा अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल का गठबंधन?
यूपी तक के खास शो 'आज का यूपी' में जानें राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव की तीसरी सीट की रणनीति, पल्लवी पटेल संग बदलती सियासी समीकरण और बसपा में मायावती द्वारा ईशान आनंद को दी गई नई जिम्मेदारी का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

Akhilesh and Pallavi
यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण किया गया है. आज की पहली बड़ी खबर उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के गणित और समाजवादी पार्टी द्वारा तीसरी सीट पर दांव लगाने की संभावित रणनीति से जुड़ी है. दूसरी बड़ी खबर पिछले राज्यसभा चुनाव में तल्खी आने के बाद अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच फिर से बनते सियासी समीकरणों और 2027 चुनाव के संभावित गठबंधन पर केंद्रित है. वहीं तीसरी बड़ी खबर बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती द्वारा आकाश आनंद को संगठन से अलग कर अपने दूसरे भतीजे ईशान आनंद को आगे लाने और आगामी चुनावों में अकेले उतरने के फैसले से संबंधित है.
