लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़ में खौफनाक वारदात के बाद सबसे दर्दनाक मंजर, एक साथ जलीं तीन चिताएं, भतीजी ने दी चाचा-चाची और भाई को अंतिम विदाई

आजमगढ़ में पति, पत्नी और बच्चे की मौत के बाद भतीजी वर्षा ने तीनों को एक साथ मुखाग्नि दी. परिवार में कोई पुरुष सदस्य जीवित नहीं बचा था. घटना के बाद दो बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया है.

ADVERTISEMENT

Azamgarh News
Azamgarh News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ एक ऐसी दर्दनाक तस्वीर सामने आई है जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया. आजमगढ़ में 22 सितंबर की शाम एक परिवार में हुई 3 लोगों की मौत के बाद जब पति, पत्नी और बच्चे की अर्थी एक साथ श्मशान घाट पहुंची तो सन्नाटा चीखों में बदल गया. जिस घर में कल तक अपनों की हंसी-खुशी गूंजती थी आज उसी घर के तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. लेकिन इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों को मुखाग्नि देने के लिए परिवार में एक भी पुरुष सदस्य जीवित नहीं बचा था. आखिरकार मृतक की भतीजी कुमारी वर्षा को हिम्मत जुटाकर आगे आना पड़ा और उसने अपने ही चाचा-चाची और चचेरे भाई को एक साथ मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी.