लेटेस्ट न्यूज़

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक लगी आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत से हड़कंप!

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है और बचाव अभियान जारी है.

ADVERTISEMENT

Greater Noida Bus Fire
Greater Noida Bus Fire
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार-गुरुवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हो गया. रात के सन्नाटे में रफ्तार भर रही एक स्लीपर बस अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. बस के भीतर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए यात्री चलती बस से कूदने लगे. इस भीषण हादसे में 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.घटना के वक्त बस में करीब 40 से 50 लोग सवार थे.