लेटेस्ट न्यूज़

यूपी का मौसम: 20 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट

उत्तर प्रदेश में 24 से 27 सितंबर के बीच मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है. पूर्वी यूपी में कई जगह बारिश और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर रहेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather: 24 सितंबर को यूपी के मौसम में बारिश और तेज हवा का असर दिखेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी यूपी में कई जगह बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं.