लेटेस्ट न्यूज़

जिस फूलपुर सीट से पंडित नेहरू बने थे पहली बार सांसद वहीं से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? अटकलें तेज

इस बीच फूलपुर लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी का अपना पहला चुनाव लडने की अटकलें तेज हो गई हैं. आपको बता दें कि फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के नाम से एक पोस्टर लगाया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Priyanka Gandhi News: देश में अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सत्ताधारी भाजपा से लेकर समूचा विपक्ष तैयारी में जुट गया है. एक कहावत काफी प्रचलित है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है. इसका सीधा-साफ मतलब यह है कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और इनपर जिस पार्टी का अधिक कब्जा होगा, सरकार बनाने में उसकी राह आसान हो जाएगी. बता दें कि कांग्रेस पार्टी यूपी में पिछले काफी समय से हाशिए पर चल रही है. ऐसे में सूबे में पार्टी को मजबूत करने के लिए कवायद तेज हो गई है. यूपी की कुछ संसदीय क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस ने रोडमैप तैयार किया है.