कुर्सी के लिए चाचा संग फंसेगा अखिलेश का पेच? अब शिवपाल बोले- जहां बैठता हूं, वहीं बैठूंगा
कभी चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश में गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा गर्म रहती थी. अब विधानसभा में कुर्सी को लेकर पेच…
ADVERTISEMENT
सपा की तरफ से लिखे गए इस लेटर में शिवपाल यादव को पार्टी का एक नेता बताते हुए उनकी वरिष्ठता के आधार पर सीट आवंटित करने की मांग की गई है. हालांकि मामले में शिवपाल यादव का भी रिएक्शन आ गया है. शिवापाल यादव ने कहा कि हमारी कुर्सी तो पहले से ही एलॉट है. जहां एलॉट है वहीं बैठूंगा.
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा- वह तो अधिकार अध्यक्ष जी का है अगर करना होता तो शुरुआत में ही करना चाहिए था अब तो एलॉट है.
आज सपा की तरफ से ये लेटर क्यों?
दरअसल, तकनीकी रूप से शिवपाल यादव सपा के विधायक ही हैं, लेकिन उन्होंने सपा से अपना नाता लगभग तोड़ लिया है. सपा ने भी पहले उनके लिए आगे सीट दिलाने की कोई कोशिश नहीं की. मगर ऐसा कहा जा रहा है कि शिवपाल के बागी तेवर को और नुकसान की आशंका भांपते हुए सपा ने यह पत्र लिखा है.
शिवपाल यादव ने किया बड़ा ऐलान, ‘अब सपा के साथ नहीं होगा गठबंधन’, अखिलेश को दिया ये झटका
