चुनावों से पहले मायावती ने गठबंधन को लेकर किया बड़ा ऐलान, अगर ऐसा हुआ तो बदल जाएंगे सारे समीकरण
UP News: यूपी चुनाव 2027 को लेकर मायावती का बड़ा ऐलान, बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव. मायावती ने गठबंधन की खबरों को भ्रामक बताया और कार्यकर्ताओं को अकेले दम पर जीत का मंत्र दिया.
ADVERTISEMENT

BSP Supremo Mayawati
UP News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल यानी 2027 में हैं, लेकिन राज्य में सियासी उठापटक अभी से शुरू हो गई है. इस बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बड़ा ऐलान कर राजनितिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. 'बहनजी' ने आज यानी बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात को स्पष्ट किया आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा 'एकला चलो' की नीति अपनाएगी और प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने ही प्रत्याशी उतारेगी.