UPTak Baithak Logo

UP Politics: ‘बुलडोजर न्याय’ पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक तो मायावती ने दिया चौंकाने वाला बयान

Mayawati News: सुप्रीम कोर्ट ने समूचे देश में प्राधिकारियों को उसकी इजाजत के बिना आपराधिक मामलों में आरोपियों की संपत्ति समेत अन्य संपत्तियों को एक अक्टूबर तक ध्वस्त नहीं करने का निर्देश दिया है. इस मामले पर अब मायावती ने अपना बयान दिया है.

ADVERTISEMENT

BSP Supremo Mayawati
बीएसपी सुप्रीमो मायावती
social share
Google CTA

Mayawati News: सुप्रीम कोर्ट ने समूचे देश में प्राधिकारियों को उसकी इजाजत के बिना आपराधिक मामलों में आरोपियों की संपत्ति समेत अन्य संपत्तियों को एक अक्टूबर तक ध्वस्त नहीं करने का निर्देश दिया है. जस्टिस बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने स्पष्ट किया कि उसका आदेश सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों, रेलवे लाइन या जलाशयों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बने अनधिकृत ढांचों पर लागू नहीं होगा. शीर्ष अदालत के इस फैसले के बाद अब बसपा मायावती का बयान सामने आया गया है. यूपी समेत देश के अलग-अलग इलाकों में हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर मायावती ने अपनी चिंता व्यक्त की है.