बुलडोजर से मकान गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक तो अखिलेश ने CM योगी पर दिया तगड़ा रिएक्शन
सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर मंगलवार को रोक लगा दी है. कोर्ट के इस फैसले के बाद अब समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी सरकार की जमकर आलोचना की है.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
Akhilesh Yadav on Supreme Court decision on Bulldozer Action: सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर मंगलवार को रोक लगा दी. कोर्ट ने यह रोक एक अक्टूबर तक के लिए लगाई गई है. अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सार्वजनिक अतिक्रमण पर ही एक्शन होगा. कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर राज्यों को निर्देश देते हुए कहा है कि अगर अवैध रूप से ध्वस्तीकरण का एक भी मामला है तो यह हमारे संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है. कोर्ट के इस फैसले पर अब समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अखिलेश यादव ने यूपी सरकार की जमकर आलोचना की है.