लेटेस्ट न्यूज़

संजीव यादव उर्फ फौजी नोएडा के पॉश इलाकों के घरों में घुसकर करता था कांड, धराया तो ये सब मिला

नोएडा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो बंद घरों में घुसकर महंगी चीजें चुराते थे. संजीव यादव उर्फ फौजी इस गैंग का मास्टरमाइंड था. पुलिस ने नकदी, ज्वेलरी, कारें और हथियार बरामद किए हैं.

ADVERTISEMENT

Noida News
Noida News
social share
google news

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश किया है जो शहर के पॉश इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाता था. इस गैंग का मास्टरमाइंड संजीव कुमार यादव उर्फ फौजी था. ये गैंग अय्याशी भरी जिंदगी जीने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कैश, जेवर, लग्जरी गाड़ियां और अवैध हथियार समेत कई कीमती सामान बरामद किए गए हैं.