Nikki murder update: निक्की के मर्डर के बाद बड़ी बहन कंचन ने पोस्ट किए 30 से अधिक वीडियो, इंस्टाग्राम पर उन्हें तेजी से फॉलो कर रहे लोग
UP News: निक्की की सगी बड़ी बहन और उसकी जेठानी कंचन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हुई है. इस घटना के बाद से ही कंचन लगातार पोस्ट कर रही है.
ADVERTISEMENT

Nikki Bhati murder case
UP News: निक्की मर्डर केस लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. आरोप है कि निक्की के पति विपिन भाटी ने अपने मासूम बेटे के सामने अपनी पत्नी निक्की को जला डाला. इस केस में पुलिस ने विपिन का हाफ एनकाउंट भी किया था. इसी के साथ अब पुलिस ने निक्की के जेठ, सास-ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया है.
