लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर की गुड्डी का पैर टूटा तो पानीपत के डॉक्टरों ने कर दिया हार्ट का ऑपरेशन, चली गई जान

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की रहने वाली एक महिला की पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. आरोप है कि पैर की हड्डी टूटने के बाद भर्ती महिला के दिल में परिजनों की अनुमति के बिना स्टेंट (छल्ला) डाल दिया गया और सहमति पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए. मृतका के बेटे की शिकायत पर डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

Kanpur Guddi Devi Death
Kanpur Guddi Devi Death
social share
Google CTA

Panipat Park Hospital News: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की रहने वाली एक महिला की हरियाणा के पानीपत स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि सड़क हादसे में महिला के पैर की हड्डी टूटी थी, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों की अनुमति के बिना उसके दिल में स्टेंट (छल्ला) डाल दिया. इतना ही नहीं, सहमति पत्र पर फर्जी हस्ताक्षर करने का भी आरोप लगाया गया है. मृतका के बेटे की शिकायत पर पानीपत के सेक्टर-29 थाने में अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.