Nikki murder full FIR: निक्की मर्डर केस के बाद बड़ी बहन कंचन ने जो FIR दर्ज करवाई उसमें क्या-क्या लिखा?
निक्की हत्याकांड में एक के बाद एक नई जानकारियां सामने आ रही हैं. यूपी Tak को निक्की हत्याकांड के बाद दर्ज हुई FIR मिली है. ये FIR निक्की की बड़ी बहन कंचन ने दर्ज कराई है.
ADVERTISEMENT

nikki dowry murder case
ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी हत्यकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. कथित तौर पर दहेज के लिए जलाकर मार दी गई निक्की को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर से आवाजें उठ रही हैं. इस खौफनाक मामले ने एक बार फिर दहेज के लिए होने वाली प्रताड़नाओं को लेकर बहस तेज कर दी है कि क्या कानून की सख्ती पर दहेज लोभियों को रोक नहीं पा रही है. इस बीच निक्की हत्याकांड में एक के बाद एक नई जानकारियां सामने आ रही हैं. यूपी Tak को निक्की हत्याकांड के बाद दर्ज हुई FIR मिली है. ये FIR निक्की की बड़ी बहन कंचन ने दर्ज कराई है. आपको बता दें कि कंचन और निक्की की शादी एक साथ एक ही घर में दो सगे भाइयों से हुई थी. कंचन ने ही निक्की का जलते हुए वीडियो भी रिकॉर्ड किया था.
