निक्की मर्डर: पति विपिन के CCTV फुटेज, हॉस्पिटल मेमो ने फंसा दिया पूरा केस! अबतक क्या-क्या पता चला?
ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी मर्डर केस में नया ट्विस्ट. पति विपिन के सीसीटीवी फुटेज और हॉस्पिटल मेमो से मिली अहम जानकारी, जानें अब तक क्या-क्या पता चला.
ADVERTISEMENT

Nikki Bhati Case
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए कथित तौर पर जला कर मार दी गई निक्की भाटी के केस में हर पल एक नया ट्विस्ट और टर्न आ रहा है. इस केस से जुड़े ऐसे नए साक्ष्य आने का दावा किया जा रहा है, जिससे इसकी दिशा भी बदल सकती है. आपको बता दें कि 26 साल की निक्की भाटी की कासना के सिरसा गांव में जलकर मौत हुई. निक्की की बड़ी बहन भी उसी परिवार में ब्याहता है. उसने कथित तौर पर इस पूरे मामले को वीडियो में रिकॉर्ड किया और ये आरोप लगे कि निक्की भाटी को 21 अगस्त के दिन उसके पति विपिन और सास दयावती ने जलाकर मार दिया. निक्की के 6 साल के मासूम बेटे की एक कथित गवाही का वीडियो भी सामने आया. अब निक्की के आरोपी पति का अपने घर के पास की एक दुकान के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ फुटेज मिला है.