लेटेस्ट न्यूज़

आज संसद के बाहर ये क्या हुआ! पप्पू यादव साधु बनकर पहुंचे, राहुल गांधी ने दिया चंदा तभी अवधेश ने आगे आकर... खूब लगे नारे

संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर विपक्ष ने अनोखा प्रदर्शन किया. साधु के वेश में पहुंचे पप्पू यादव के दान-पात्र में राहुल गांधी ने सांकेतिक चंदा दिया, जबकि सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने विरोध दर्ज कराते हुए नाटकीय प्रदर्शन किया.

ADVERTISEMENT

Pappu Yadav Parliament Protest
Pappu Yadav Parliament Protest
social share
Google CTA

संसद परिसर से एक बेहद हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु के भेष में दान-पात्र लेकर पहुंचे. अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और घोटाले के आरोपों को लेकर विपक्ष ने संसद के बाहर यह अनोखा और नाटकीय प्रदर्शन किया. इस दौरान कभी राहुल गांधी उन्हें चंदा देते दिखे तो कभी सपा सांसद अवधेश प्रसाद उनका गला पकड़कर 'सजा' की मांग करते नजर आए. बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.