लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: एक आदेश, बड़ी राहत, डीएम की त्वरित कार्रवाई से किडनी मरीज महिला को मिला अन्त्योदय कार्ड

Gonda Administration News: गोण्डा में जनता दर्शन के दौरान डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर गंभीर किडनी मरीज महिला का तत्काल अन्त्योदय राशन कार्ड बनाया गया. अब महिला का आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाकर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

ADVERTISEMENT

एक आदेश, बड़ी राहत, डीएम की त्वरित कार्रवाई से किडनी मरीज महिला को मिला अन्त्योदय कार्ड
एक आदेश, बड़ी राहत, डीएम की त्वरित कार्रवाई से किडनी मरीज महिला को मिला अन्त्योदय कार्ड
social share
Google CTA

Gonda Administration News: गोण्डा जनसुनवाई को प्रभावी, संवेदनशील और जनहितकारी बनाने की दिशा में गोण्डा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया. कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन के दौरान गंभीर रूप से बीमार एक महिला की समस्या का तत्काल समाधान कर प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण प्रस्तुत किया गया.