मेरठ में पत्नी के फोन में किसी युवक का अश्लील वीडियो देख भड़का पति, फिर जो हुआ उसे जान हर कोई हिल गया
मेरठ में पत्नी के मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद पति घर छोड़कर चला गया और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लापता हो गया. पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut Neews: कभी-कभी मोबाइल फोन की स्क्रीन पर दिखी कुछ सेकंड्स की तस्वीरें हंसते-खेलते परिवार को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती हैं जहां से रास्ते केवल अनहोनी की ओर जाते हैं. मेरठ से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पति ने पत्नी के मोबाइल में एक आपत्तिजनक वीडियो देख लिया. इसके बाद दोनों के बीच ऐसा बवाल हुआ कि पति घर से निकल गया और इंस्टाग्राम पर जहरीला पदार्थ पीने का वीडियो पोस्ट कर लापता हो गया. जाते-जाते उसने वीडियो में रोते हुए कहा 'मेरी लाश को मेरी पत्नी हाथ भी न लगाए...' इस घटना के 11 दिन बाद पत्नी थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है.
