लेटेस्ट न्यूज़

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस को मिला ‘सूर्या’ का साथ, अब अपराधियों की खैर नहीं, जघन्य अपराधों के खुलासे में बनेगा बड़ा हथियार

Fatehpur Crime Investigation: फतेहपुर पुलिस ने अपराध जांच को और प्रभावी बनाने के लिए उच्च प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग 'सूर्या' को डॉग स्क्वायड में शामिल किया है. पुलिस का कहना है कि सूर्या हत्या, चोरी और डकैती जैसे मामलों में अहम सुराग जुटाने में मदद करेगा. इससे जांच तेज होगी और अपराधियों पर शिकंजा मजबूत होगा.

ADVERTISEMENT

फतेहपुर पुलिस को मिला ‘सूर्या’ का साथ, अब अपराधियों की खैर नहीं, जघन्य अपराधों के खुलासे में बनेगा बड़ा हथियार
फतेहपुर पुलिस को मिला ‘सूर्या’ का साथ, अब अपराधियों की खैर नहीं, जघन्य अपराधों के खुलासे में बनेगा बड़ा हथियार
social share
Google CTA

Fatehpur Crime Investigation: जनपद फतेहपुर पुलिस की अपराध जांच प्रणाली को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पुलिस डॉग स्क्वायड में उच्च प्रशिक्षित ट्रैकर डॉग 'सूर्या' को शामिल किया गया है, जो हत्या, चोरी, डकैती और अन्य जघन्य अपराधों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.