Chandauli News: आंगनबाड़ी भवन पर उठे सवाल, ईशान मिल्की ने जांच की मांग के साथ बच्चों के लिए आधा बीघा जमीन दान की पेशकश
Chandauli Anganwadi News: चंदौली के ताहिरपुर में आंगनबाड़ी भवन को लेकर विवाद गहरा गया है. शिकायतकर्ता ईशान मिल्की ने आरोप लगाया कि भवन का उपयोग निजी आवास के रूप में हो रहा है, जबकि बच्चे खुले में पढ़ने को मजबूर हैं. उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए भवन निर्माण के लिए आधा बीघा जमीन दान देने की पेशकश की.
ADVERTISEMENT

आंगनबाड़ी भवन पर उठे सवाल, ईशान मिल्की ने जांच की मांग के साथ बच्चों के लिए आधा बीघा जमीन दान की पेशकश
Chandauli Anganwadi News: ग्राम सभा ताहिरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के नाम पर कथित रूप से बहुमंजिला निजी भवन निर्माण के मामले को लेकर शिकायतकर्ता ईशान मिल्की ने एक बार फिर जिलाधिकारी चंदौली का ध्यान गांव के बच्चों की समस्याओं की ओर आकर्षित किया है. उनका कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि गांव के नौनिहालों को उनका अधिकार दिलाना है.
