देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, खूब मचा बवाल
देवरिया में सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए. पथराव, लाठीचार्ज और बुलडोजर कार्रवाई के बाद कई लोग घायल हुए जबकि गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.
ADVERTISEMENT

Deoria News
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सरकारी खलिहान की जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच भयंकर विवाद हो गया. देखते ही देखते बातचीत का माहौल पथराव और लाठीचार्ज में बदल गया. घंटों चले इस बवाल में कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गए. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिसके बाद बुलडोजर चलाकर चबूतरा ध्वस्त किया गया और प्रतिमा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.
