लेटेस्ट न्यूज़

ललितपुर में लोधी-कुशवाहा तय करते हैं किसकी होगी जीत, क्या इस बार अखिलेश यादव कर पाएंगे कमाल?

UP Kiska: यूपी चुनाव 2027 से पहले ललितपुर सदर सीट पर बीजेपी हैट्रिक की तैयारी में जुटी है जबकि बसपा और सपा जीत की रणनीति बना रही हैं. जानिए जातीय समीकरण, प्रमुख दावेदार और इस हाई-प्रोफाइल सीट का पूरा चुनावी गणित.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and CM Yogi
Akhilesh Yadav and CM Yogi
social share
Google CTA

Lalitpur Assembly Seat: बुंदेलखंड की राजनीति में ललितपुर की 'ललितपुर सदर' विधानसभा सीट बेहद अहम मानी जाती है. यह एक ऐसी सीट है जहां का सियासी गणित पूरी तरह से लोधी और कुशवाहा समीकरण के इर्द-गिर्द घूमता है. एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी (सपा) दशकों से इस सीट पर अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है. वहीं भारतीय जनता पार्टी लगातार दो चुनावों से अपना परचम लहरा रही है. 2022 और 2017 में बीजेपी के राम रतन कुशवाहा ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की जबकि उससे पहले यह सीट बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का मजबूत गढ़ रही है. सवाल यह है कि क्या 2027 में बीजेपी अपनी हैट्रिक बना पाएगी या बसपा-सपा बाजी पलटेंगी?