Chandauli News: 9 अगस्त को होगा रेलवे कर्मचारियों का विशाल जन कन्वेंशन, निजीकरण पर रोक और पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग
Chandauli Railway Employees Protest: चंदौली में रेलवे कर्मचारियों की बैठक में निजीकरण पर रोक, पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग की मांगों को लेकर 9 अगस्त के विशाल जन कन्वेंशन की तैयारी की गई. यूनियन नेताओं ने इसे कर्मचारी अधिकारों और एकता की लड़ाई बताते हुए अधिक से अधिक कर्मचारियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.
ADVERTISEMENT

9 अगस्त को होगा रेलवे कर्मचारियों का विशाल जन कन्वेंशन, निजीकरण पर रोक और पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग
Chandauli Railway Employees Protest: पूर्व मध्य रेलवे के प्लांट डिपो, डीडीयू में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (ECREU/IREF-AICCTU संबद्ध) की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई. बैठक में रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए 9 अगस्त 2026 को प्रस्तावित "निजीकरण भारत छोड़ो" विशाल जन कन्वेंशन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई.
