लेटेस्ट न्यूज़

'मुझे कुछ हो जाए तो क्या फर्क पड़ता है...' Y श्रेणी की सुरक्षा लौटाते हुए सपा नेता आजम खान ये सब बोले

UP News: सपा नेता आजम खान को हाल ही में यूपी सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी. मगर अब आजम खान ने सुरक्षा लौटा दी है.

ADVERTISEMENT

Azam Khan, SP leader Azam Khan, SP, Samajwadi Party, Azam Khan News, Rampur, Rampur News, UP News, आजम खान, सपा नेता आजम खान, सपा, समाजवादी पार्टी, आजम खान न्यूज, रामपुर, रामपुर न्यूज, यूपी न्यूज
समाजवादी नेता आजम खान (Photo: Samarth/ITG)
social share
Google CTA

UP News: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने सरकार द्वारा दी गई वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा वापस कर दी है. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए आजम खान ने कहा, जब तक उनके पास इस सुरक्षा को लेकर कोई दस्तावेज नहीं आता, वह ये सुरक्षा नहीं लेंगे. आजम खान ने साफ कहा कि जब तक सरकार ये नहीं बताती कि उन्हें सुरक्षा मिली है और किस श्रेणी की सुरक्षा मिली है, वह ये सुरक्षा नहीं लेंगे.