वाराणसी ADM ने होटल मालिक को मारा हेड शॉट तो अखिलेश बोले- सरकार कौन सा मेडल देगी? जानें मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां वाराणसी एडीएम सिटी एक होटल मालिक को हेड शॉट मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब खुद सपा चीफ अखिलेश यादव ने इसका वीडियो शेयर किया है और भाजपा सरकार पर तंज कसा है.
ADVERTISEMENT

Varanasi
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक अधिकारी होटल मालिक पर हेड शॉट यानी सांड की तरह सिर मारता हुआ दिखाई दे रहा है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर कफी वायरल हो गया है. खुद समाजवादी पार्टी के चीफ और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा है.