लेटेस्ट न्यूज़

UP: पिता मुलायम को खोने के बावजूद अखिलेश के लिए वापसी का साल रहा 2022 पर कुछ चुनौतियां भी

साल 2022 अब जा रहा है. यह साल उत्तर प्रदेश में राजनीति के लिए काफी यादगार सालों में से एक रहा. एक तरफ पीएम मोदी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

साल 2022 अब जा रहा है. यह साल उत्तर प्रदेश में राजनीति के लिए काफी यादगार सालों में से एक रहा. एक तरफ पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में बीजेपी ने असंभव परिणाम को संभव कर दिखाया और 37 साल बाद ऐसा हुआ कि यूपी में किसी दल ने लगातार दो बार बहुमत हासिल किया. वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी गठबंधन ने भी जबर्दस्त वापसी की और सपा को अपने राजनीतिक इतिसाह का सबसे अधिक वोट शेयर हासिल करने में कामयाबी मिली. हालांकि सपा गठबंधन सत्ता से काफी दूर ही रहा. कुछ मायनों में ये साल राजनीतिक तौर पर दुखद यादें भी दे गया. इसी साल समाजवादी राजनीति के दिग्गज नेताजी मुलायम सिंह यादव का निधन भी हुआ.