बिहार-बंगाल के दबाव में अखिलेश की 11 सीटों वाले ऑफर पर सरेंडर करेगी कांग्रेस या खेल बाकी है?
दरअसल बीते दिनों अखिलेश यादव ने ट्वीट करके ऐलान कर दिया था कि यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें दी गई हैं. जैसे ही अखिलेश का ट्वीट सामने आया, कांग्रेस नाराज हो गई. दरअसल कांग्रेस की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया था.
ADVERTISEMENT

Rahul Akhilesh
UP Politics: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही विपक्ष के I.N.D.I.A. गठबंधन के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां आ रही हैं. बंगाल में ममता दीदी और कांग्रेस आमने-सामने हैं तो वही पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की जम नहीं रही है. इंडिया गठबंधन के कर्ता-धर्ता नीतीश कुमार तो पाला बदलकर भाजपा नीत एनडीए में शामिल हो गए हैं. बात की जाए उत्तर प्रदेश की तो यहां भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल बीते दिनों अखिलेश यादव ने ट्वीट करके ऐलान कर दिया था कि यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें दी गई हैं. जैसे ही अखिलेश का ट्वीट सामने आया, कांग्रेस नाराज हो गई. दरअसल कांग्रेस की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया था.