शामली के ऐलम गांव से आगे बढ़ी ‘भारत जोड़ो यात्रा’, प्रियंका फिर शामिल न हो सकीं, जानिए
Bharat Jodo Yatra In UP: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामली (उत्तर प्रदेश) के ऐलम गांव में रात्रि विश्राम के बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष…
ADVERTISEMENT

Bharat Jodo Yatra In UP: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शामली (उत्तर प्रदेश) के ऐलम गांव में रात्रि विश्राम के बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में गुरुवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई. घने कोहरे और ठिठुरन भरी सर्दी के बीच अपनी अगली मंजिल की तरफ रवाना हुई इस यात्रा में जन समूह की व्यापक भागीदारी देखने को मिली. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग राहुल की तस्वीर छपी सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए. राहुल एक बार फिर अपनी चर्चित सफेद टी-शर्ट में यात्रा करते दिखे. हालांकि, पार्टी की उत्तर प्रदेश से जुड़े मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी गुरुवार को भी यात्रा में शामिल नहीं हो पाईं. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के चलते उनकी देखभाल में व्यस्त प्रियंका बुधवार को भी यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकी थीं. अपनी मां को देखने के लिए राहुल भी बुधवार शाम दिल्ली रवाना हो गए थे. वह गुरुवार सुबह ऐलम गांव लौटे.