अब कृष्ण पर सियासत तेज: अखिलेश के बयान के बाद CM योगी बोले- ‘वे तो कंस के उपासक थे’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ में 7000 करोड़ रुपये लागत की 660 मेगावॉट की हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना और 400/220/132…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलीगढ़ में 7000 करोड़ रुपये लागत की 660 मेगावॉट की हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना और 400/220/132 केवी के 9 नग पारेषण उपकेंद्रों का लोकार्पण किया. इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष (खासकर समाजवादी पार्टी) पर जमकर निशाना साधा.