UP Election Survey: यूपी में फिर खिल सकता है 'कमल', Matrize फाउंडर मनोज सिंह ने बताया 403 सीटों का गणित
UP Election Matrize Survey: न्यूज तक के खास शो 'साप्ताहिक सभा' में Matrize के ताजा सर्वे के मुताबिक UP में फिर से NDA की सरकार बनने का अनुमान है. जानिए 403 विधानसभा सीटों का पूरा समीकरण और वोट शेयर का गणित.
ADVERTISEMENT

UP Election Survey
UP Election Matrize Survey: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. सभी राजनीतिक दलों ने अपनी जमीनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. इसी चुनावी माहौल के बीच 'न्यूज तक' के खास शो 'साप्ताहिक सभा' में चैनल के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर और 'Matrize' के फाउंडर मनोज सिंह के बीच विस्तार से बातचीत हुई. इस परिचर्चा में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के सियासी मूड और क्षेत्रवार रुझानों का गहराई से विश्लेषण किया गया.
