लेटेस्ट न्यूज़

मिल्कीपुर उपचुनाव का रास्ता साफ? अवधेश प्रसाद के खिलाफ जिस याचिका से रुका चुनाव उसपर आया ये बड़ा अपडेट

यूपी उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अयोध्या स्थित मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Awadhesh Prasad,  Milkipur Bypolls 2024
Awadhesh Prasad
social share
google news

Milkipur Bypolls 2024: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी समेत अन्य राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यूपी में 10 सीटें रिक्त है, लेकिन चुनाव आयोग ने 9 विधानसभा सीट की तारीखों का ऐलान किया है. यूपी उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अयोध्या स्थित मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं. इसके पीछे कारण है पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा की याचिका, जो अवधेश प्रसाद के चुनाव के खिलाफ हाई कोर्ट में दाखिल की गई थी. अब खबर है कि गोरखनाथ बाबा ने अपनी याचिका वापस लेने का निर्णय लिया है.