UPTak Baithak Logo

PDA बना सपा की ताकत! UP विधानसभा नेता प्रतिपक्ष के चुनाव में भी अखिलेश चल सकते हैं बड़ा दांव

UP News: लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के PDA यानी पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक फॉर्मूला खूब सफल रहा. माना जा रहा है कि सपा को पीडीए के तहत जीत का फॉर्मूला मिल गया है. अब अखिलेश यादव आगे की रणनीति भी इसी को आगे रखकर बना रहे हैं. यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव में भी पीडीए की झलक देखने को मिल सकती है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

UP Politics: समाजवादी पार्टी का PDA यानी पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक फॉर्मूला लोकसभा चुनावों में कामयाब रहा है. माना जा रहा है कि PDA ने ही भाजपा को यूपी में हरवाया है. इसे समाजवादी पार्टी की कामयाबी और जीत का मंत्र भी माना जा रहा है. लगता है कि अब सपा आगे की सियासी रणनीति भी इसी फॉर्मूला को ध्यान में रखकर बनाने जा रही है.