UP में इन 9 विधानसभा सीटों पर फिर होगा सपा-भाजपा में मुकाबला, जानें कौन किसपर भारी?
UP Vidhansabha Upchunav News: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी दलों खास तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा और सपा के सामने उपचुनाव का इम्तिहान होगा. यूपी के 9 विधानसभा सदस्य संसद पहुंचे हैं.
ADVERTISEMENT

Picture: CM Yogi Adityanath & Akhilesh yadav
UP Vidhansabha Upchunav News: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी दलों खास तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा और सपा के सामने उपचुनाव का इम्तिहान होगा. यूपी के 9 विधानसभा सदस्य संसद पहुंचे हैं. ऐसे में अब उनकी खाली हुई सीटों पर न सिर्फ प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन करना होगा. वहीं इन सीटों को जीत कर आगे के लिए संदेश देना भी जरूरी होगा. विधायकों के इस्तीफा देने का सिलसिला जारी है. सपा के चार और भाजपा के पांच विधायक सांसद बने हैं और इसलिए ये उपचुनाव दोनों ही खेमों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है.