UPTak Baithak Logo

Modi 3.0 Cabinet : आधी हुईं सीटें फिर भी मोदी कैबिनेट में यूपी का दबदबा, जानिए किन सांसदों को मिली जगह

Modi 3.0 Cabinet :  प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. पीएम मोदी की इस नई कैबिनेट में राज्यों की सियासत का भरपूर ध्यान रखा गया है.

ADVERTISEMENT

Modi cabinet
मोदी कैबिनेट ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ ली.
social share
Google CTA

Modi 3.0 Cabinet : नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. पीएम मोदी की इस नई कैबिनेट में राज्यों की सियासत का भरपूर ध्यान रखा गया है. देश की सबसे बड़ी पंचायत में सबसे ज्यादा सांसद भेजने वाले राज्य उत्तर प्रदेश का दबदबा मोदी कैबिनेट 3.0 में देखने को मिला है. यूपी से 10 चेहरों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली है, जो कि अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है.