2014 के बाद UP में BJP की हर जीत पर सुनील बंसल का जिक्र, अब राह जुदा! जानें इनकी कहानी
अक्सर हम उत्तर प्रदेश में जब भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अद्भुत चुनावी विजय की चर्चा करते हैं, तो सबके जेहन में गुजराती जोड़ी…
ADVERTISEMENT

अक्सर हम उत्तर प्रदेश में जब भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अद्भुत चुनावी विजय की चर्चा करते हैं, तो सबके जेहन में गुजराती जोड़ी आती है. यानी पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी. लेकिन 2014 के आम चुनावों के बाद से यूपी में बीजेपी को मिली अबतक कुल 4 सबसे बड़ी जीत के तमाम नायकों में से एक नाम सुनील बंसल का भी है. बुधवार यानी 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में संगठन के स्तर पर व्यापक फेरबदल की खबरें सामने आईं. एक लंबे समय से यूपी में बीजेपी के संगठन मंत्री के रूप में सफलतापूर्वक काम कर रहे सुनील बंसल की जिम्मेदारियां अचानक बदल गईं.
