UPTak Baithak Logo

कुंदरकी उपचुनाव को लेकर सपा ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र, कर दी बड़ी मांग

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी  (बीजेपी) की जीत के बाद से  लगातार समाजवादी पार्टी नेचुनावी प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के बाद से लगातार समाजवादी पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर कठोर कार्रवाई की मांग की है. श्याम लाल पाल ने आरोप लगाया है कि मतदान के दिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के समर्थकों और विशेषकर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया. उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में सपा समर्थकों को घरों से बाहर निकलने तक की अनुमति नहीं दी गई. ऐसे में उन्होंने ऐसा करने वाले सभी पुलिस कर्मियों और प्रशासन के लोगों के खिलाफ कठोर, दण्डात्मक कार्रवाई की मांग की है.