राज्यसभा चुनाव में अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, वोटिंग से पहले इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान जारी है. वहीं इत मतदान के दौरान ही अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है.
ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव
Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान जारी है. वहीं इत मतदान के दौरान ही अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है. रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि मनोज पांडे को अखिलेश यादव के खास विधायकों में से एक माना जाता है. वहीं मनोज पांडे को लेकर ऐसी भी चर्चा चल रही थी कि वो राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं यानि भाजपा के उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं.