राइज एंड फॉल शो से बाहर निकलते ही कायरा संग अपने रिश्ते को लेकर मनीष कश्यप ने कर दिया बड़ा खुलासा
'राइज एंड फॉल' से बाहर आते ही मनीष कश्यप ने कायरा संग अपने रिश्ते पर बड़ा खुलासा किया. दोस्ती की बात कहने वाले मनीष ने शो से बेघर होने के पीछे साजिश का आरोप लगाया. आखिर अपनों ने उनका साथ क्यों छोड़ा?
ADVERTISEMENT

चर्चित रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में अपनी नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में रहे कायरा और मनीष कश्यप का रिश्ता अब एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. शो से बाहर आने के बाद मनीष कश्यप ने साफ कर दिया है कि कायरा के साथ उनका रिश्ता सिर्फ और सिर्फ दोस्ती का है, इससे बढ़कर कुछ नहीं है. इसके साथ ही मनीष ने शो से अपने बाहर होने के पीछे एक सोची-समझी साजिश का आरोप लगाया है और कहा है कि अपनों के समर्थन न मिलने की वजह से उन्हें मंजिल के करीब पहुंचकर चूकना पड़ा.
कायरा के साथ रिश्ते पर मनीष ने कही ये बात
शो के दौरान कायरा के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर फैंस के बीच तमाम कयास लगाए जा रहे थे. इस पर विराम लगाते हुए मनीष कश्यप ने दो टूक कहा कि उनके और कायरा के बीच केवल दोस्ती का रिश्ता है और "कुछ नहीं का मतलब सिर्फ दोस्ती होता है."
शो से बेघर होने पर साजिश का आरोप और अपनों पर निराशा
मनीष कश्यप ने अपने सफर को याद करते हुए अफसोस जताया कि जब वह अपनी मंजिल के बिल्कुल करीब थे, तो किसी न किसी गलती या साजिश की वजह से चूक गए. उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने शो के दौरान गौतम, प्रियंका, निहारिका और शहजाद जैसे प्रतियोगियों को संकट के समय बचाया था. हालांकि जब खुद उनके नॉमिनेशन की बारी आई, तो उन्हें उम्मीद थी कि अन्य साथी उनका समर्थन करेंगे. लेकिन किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया जिससे उन्हें निराशा हुई. इसके बावजूद उन्होंने गर्व से कहा कि शो से बाहर निकलते वक्त उनके चरित्र पर कोई दाग नहीं था.
यूट्यूबर होने पर गर्व और बिहार वापसी का ऐलान
आलोचकों को करारा जवाब देते हुए मनीष ने कहा कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें 'छोटा-मोटा यूट्यूबर' कहकर तंज कसा था. इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एक यूट्यूबर होने पर गर्व है, क्योंकि जहां बड़े कैमरे और मीडिया नहीं पहुंच पाते, वहां 10,000 रुपये के मोबाइल और 1,000 रुपये के माइक के साथ यूट्यूबर ही आम जनता की आवाज बनते हैं.
शो का अनुभव शानदार रहने की बात कहते हुए उन्होंने ऐलान किया कि वह अब वापस बिहार लौट रहे हैं और बिना रुके अपनी पुरानी जमीनी रिपोर्टिंग और जनता की सेवा के काम में जुट जाएंगे.
