ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर,1 जनवरी से गरीब रथ-मगध समेत इन 12 जोड़ी ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर, देखें पूरी लिस्ट
नए साल में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहा है. इस सूची में श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, गरीब रथ, सप्तक्रांति और जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

Indian Railway News: नए साल में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहा है. इस सूची में श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, गरीब रथ, सप्तक्रांति और जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. हालांकि, सभी ट्रेनों के नंबर एक ही दिन नहीं बदलेंगे. अलग-अलग ट्रेनों के लिए जनवरी की अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं. ऐसे में अगर आप नए साल में इनमें से किसी ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो टिकट बुक करने से पहले उसका नया नंबर जरूर जांच लें.
रेलवे ने बताई नंबर बदलने की वजह
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया, 'परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर इन 12 जोड़ी ट्रेनों का संचालन जनवरी 2027 से नए नंबरों के साथ किया जाएगा.' रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक पुरानी और नई ट्रेन संख्या के साथ बदलाव की तारीख इस प्रकार है:
1. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ: आनंद विहार से मुजफ्फरपुर (12212 से 14032) 6 जनवरी से और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार (12211 से 14031) 8 जनवरी से.
2. सप्तक्रांति एक्सप्रेस: मुजफ्फरपुर से आनंद विहार (12557 से 15577) और वापसी (12558 से 15578), दोनों 1 जनवरी से.
3. कर्मभूमि एक्सप्रेस: लोकमान्य तिलक से रक्सौल (12546 से 15546) 2 जनवरी से और रक्सौल से लोकमान्य तिलक (12545 से 15545) 7 जनवरी से.
4. सहरसा-अमृतसर गरीब रथ: अमृतसर से सहरसा (12204 से 14694) 6 जनवरी से और सहरसा से अमृतसर (12203 से 14693) 7 जनवरी से.
5. अंत्योदय एक्सप्रेस: दरभंगा से जालंधर सिटी (22551 से 15541) 2 जनवरी से और वापसी (22552 से 15542) 3 जनवरी से.
6. ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस: हावड़ा-धनबाद (22387 से 13387) और वापसी (22388 से 13388), दोनों 1 जनवरी से.
7. पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस: पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ (22355 से 13255) 3 जनवरी से और वापसी (22356 से 13256) 4 जनवरी से.
8. श्रमजीवी एक्सप्रेस: राजगीर-नई दिल्ली (12391 से 13291) और वापसी (12392 से 13292), दोनों 1 जनवरी से.
9. पटना-रांची जनशताब्दी: पटना-रांची (12365 से 13265) और वापसी (12366 से 13266), दोनों 1 जनवरी से.
10. मगध एक्सप्रेस: इस्लामपुर-नई दिल्ली (20801 से 18633) और वापसी (20802 से 18634), दोनों 1 जनवरी से.
11. टाटा-कटिहार एक्सप्रेस: कटिहार-टाटा (28182 से 18188) 1 जनवरी से और टाटा-कटिहार (28181 से 18187) 2 जनवरी से.
12. एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस: पटना-एरणाकुलम (22644 से 16360) 1 जनवरी से और एरणाकुलम-पटना (22643 से 16359) 4 जनवरी से.
यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट के पास बसेगा नया शहर, एक ही जगह मिलेंगी नौकरी, कारोबार और रहने की सुविधाएं
टिकट बुकिंग से पहले नए नंबर जरूर जांचें
ट्रेनों के नंबर बदलने के बाद यात्रियों को टिकट बुक करते समय और ट्रेन की स्थिति पता करते वक्त नई संख्या का इस्तेमाल करना होगा. खासकर जनवरी 2027 में यात्रा की योजना बना रहे लोगों को इस बदलाव का ध्यान रखना चाहिए. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) पर ट्रेन का नया नंबर जांचकर ही यात्रा से जुड़ी जानकारी लें, ताकि पुराने नंबर के कारण किसी तरह की परेशानी न हो.
