लेटेस्ट न्यूज़

सपा नेता ने अखिलेश को घोषित किया ‘भावी प्रधानमंत्री’, बताया SP चीफ कैसे बनेंगे PM

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी 1 जुलाई को अपना 50वां…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav Birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी 1 जुलाई को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. इस बीच सपा के एक उत्साही कार्यकर्ता ने अखिलेश को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें भावी प्रधानमंत्री घोषित कर दिया है. दरअसल, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन ने होर्डिंग लगाया है जिसपर लिखा है, “देश के भावी प्रधानमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.” वहीं, इस बीच यूपी तक ने फखरुल हसन से खास बातचीत की है.