लेटेस्ट न्यूज़

यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर SP ने तैनात किए PDA प्रभारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. पार्टी ने एसएसआर (SSR) प्रक्रिया के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं.

ADVERTISEMENT

PDA प्रभारी लिस्ट जारी
PDA प्रभारी लिस्ट जारी
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. पार्टी ने एसएसआर (SSR) प्रक्रिया के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. पार्टी की ओर से जारी सूची में बड़ौत, लोनी, गाजियाबाद, नोएडा और हाथरस समेत कुल 11 सीटों पर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. बड़ौत से सुरेंद्र तोमर, लोनी से अनिल कसाना, गाजियाबाद से अभिषेक गर्ग, नोएडा से मुकेश शर्मा और हाथरस से रामनारायण काके को प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सादाबाद, छाता, मांट, बाह, तिलहर और कालपी विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं.

पश्चिमी यूपी की सीटों पर नियुक्तियां

समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई अहम विधानसभा सीटों पर पीडीए प्रभारी तय किए हैं. बड़ौत से सुरेंद्र तोमर को जिम्मेदारी दी गई है. लोनी से अनिल कसाना और गाजियाबाद से अभिषेक गर्ग को प्रभारी बनाया गया है. वहीं नोएडा से मुकेश शर्मा और हाथरस से रामनारायण काके को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

ब्रज और अन्य क्षेत्रों के प्रभारी

ब्रज क्षेत्र की सीटों पर भी पार्टी ने प्रभारियों के नामों का ऐलान किया है. सादाबाद से देवेंद्र अग्रवाल, छाता से लोकमणि जादौन और मांट से संजय लाठर को पीडीए प्रभारी नियुक्त किया गया है.

बाह, तिलहर और कालपी की जिम्मेदारी

इन सीटों के अलावा बाह से कृष्णा वर्मा निषाद, तिलहर से रोशनलाल वर्मा और कालपी से श्रीराम पाल को पीडीए प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. इस तरह कुल 11 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है.

यह भी पढ़ें: परिसीमन बिल के खिलाफ INDIA गठबंधन को एकजुट करने में जुटे राहुल गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने के लिए दिल्ली से रवाना