लेटेस्ट न्यूज़

मुजफ्फरनगर में 19 वर्षीय तनु कश्यप की संदिग्ध मौत, ऑनर किलिंग की आशंका! पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले कब्जे में लिया शव

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से 19 साल की तनु कश्यप की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. यह घटना जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के शाहडाबर गांव में हुई है. रविवार कि सुबह परिजन लड़की की अर्थी को अंतिम संस्कार कि लिए ले जा रहे थे, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया.

ADVERTISEMENT

मुजफ्फरनगर तनु कश्यप मौत मामला
मुजफ्फरनगर तनु कश्यप मौत मामला
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से 19 साल की तनु कश्यप की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. यह घटना जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के शाहडाबर गांव में हुई है. रविवार कि सुबह परिजन लड़की की अर्थी को अंतिम संस्कार कि लिए ले जा रहे थे, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस को लड़की की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक तनु का गांव में ही किसी के साथ प्रेम प्रसंग था, चर्चा है कि इसी वजह से उसे जहर देकर मार दिया गया है. वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में लड़की द्वारा खुद जहर खाकर आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है.

रास्ते में रुकवाई गई शव यात्रा

यह मामला बुढ़ाना क्षेत्र के शाहडाबर गांव का है. यहां नीतू कश्यप की 19 साल की बेटी तनु कश्यप की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवती की हत्या कर दी गई है और घरवाले उसका शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रास्ते में ही अर्थी को रुकवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया.

यह भी पढ़ें: परिसीमन बिल के खिलाफ INDIA गठबंधन को एकजुट करने में जुटे राहुल गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने के लिए दिल्ली से रवाना

प्रेम प्रसंग में जहर की चर्चा

गांव के लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. बताया जा रहा है कि गांव में चर्चा है कि युवती की मौत के पीछे प्रेम प्रसंग था और कुछ लोगों को शक है कि परिजनों ने उसे जहर देकर मार डाला. हालांकि इन आरोपों  की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: परिसीमन बिल के खिलाफ INDIA गठबंधन को एकजुट करने में जुटे राहुल गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने के लिए दिल्ली से रवाना

आत्महत्या के पहलू पर भी जांच

सीओ बुढ़ाना राधा रमण सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को 112 के जरिए युवती की हत्या की सूचना मिली थी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब शुरुआती जांच की, तो उसमें युवती के खुद जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है. पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है. सीओ के मुताबिक मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी और फिलहाल हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: परिसीमन बिल के खिलाफ INDIA गठबंधन को एकजुट करने में जुटे राहुल गांधी, स्टालिन और शरद पवार को मनाने के लिए दिल्ली से रवाना