UPTak Baithak Logo

सपा को मिला BJP को घेरने का बड़ा हथियार, अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के इस कदम पर रहेगी सबकी नजर

UP News: अयोध्या का राम पथ देशभर में चर्चाओं में हैं. पहली बारिश के बाद जो हाल राम पथ का हुआ है, उसने अयोध्या में हुए निर्माण कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. माना जा रहा है कि विपक्ष के हाथ भाजपा सरकार को घेरने का बड़ा राजनीतिक हथियार हाथ लग गया है. इसी बीच आज फैजाबाद-अयोध्या सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद लोकसभा में राम पथ निर्माण को लेकर सवाल खड़े कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

Awadhesh Prasad
Awadhesh Prasad
social share
Google CTA

UP News: अयोध्या-फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद आज लोकसभा में अयोध्या को लेकर बड़ा मुद्दा उठा सकते हैं. दरअसल पिछले कुछ दिनों से अयोध्या में हुआ निर्माण कार्य चर्चाओं में हैं. बारिश में अयोध्या की सड़कों का जो हाल हुआ है, उसकी चर्चा पूरे देश में की जा रही है. राम पथ में जिस तरह से गड्ढे सामने आए हैं, उसने भी अयोध्य में हुए निर्माण कार्यों पर सवाल उठा दिए हैं. माना जा रहा है कि आज सपा सांसद राम पथ पर हुए गड्ढों को लेकर सदन में सवाल उठा सकते हैं.